सामुदायिक किचन पर लटका ताला
सामुदायिक किचन कुड़वार
सुलतानपुर। कुड़वार क्षेत्र में सामूहिक किचन के चूल्हे ठंडे पड़े हैं। निराश्रित, बेसहारा लोगों के समक्ष रोटी के लाले पड़े हैं। जिम्मेदार लोग कान में तेल डालकर बैठे हैं। कोविड -19 वैश्विक महामारी में लाकडाउन होने से गरीबों, बेसहारा लोगों की भूख मिटाने के लिए सरकार ने न्याय पंचायत स्तर पर प्रधान और क्षेत्रीय सचिव, लेखपाल की देखरेख में सामूहिक रसोई की व्यवस्था चालू कराई है।स्थानीय बिकास खंड कुड़वार के अन्तर्गत अगई,अझुई, कुड़वार, बबुरी,नरही,भंडरा-परशुरामपुर न्याय पंचायतों में सामूहिक रसोई शुरू हुई।प्रधान सचिव और क्षेत्रीय लेखपालों की देखरख में खाना बनवाकर भेजने का कार्य शुरू हुआ। सरकार से धन न मिलने के कारण धीरे धीरे कुड़वार,अझुई,अगई में सामूहिक रसोई के चूल्हे ठंडे पड़ गये। रसोई बंद होने से गरीबों बेसहारा लोगों के समक्ष भूख मिटाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। सहायक बिकास खंड अधिकारी (पंचायत) सतीश चंद्र श्रीवास्तव और सचिव राम सुन्दर गुप्ता ने बताया कि धनाअभाव के चलते समस्या उत्पन्न है।धन मिलते ही सामूहिक रसोई पुनः चालू कराई जाएगी। खंड बिकास अधिकारी कुड़वार ने पूछने पर बताया कि गरीबों को प्रशासन से भोजन के बजाय खाद्य सामग्री मिलेगी।
कोई टिप्पणी नहीं