ब्रेकिंग न्यूज

देश में अभी तक कोविड-19 के 70,756 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें 22,455 लोग स्वस्थ हो गए हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल तथा लद्दाख के उपराज्यपाल और उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि वापस लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को अधिक प्रभावी निगरानीसंपर्क में आने वाले व्यक्तियों का पता लगानेपर्याप्त परीक्षण और वापस लौटने वाले सभी व्यक्तियों का समय पर उपचार करने की आवश्यकता है। इनमें विदेश से लौटने वाले लोग भी शामिल हैं।12 मई 2020 तकदेश से कुल 70,756 मामले सामने आए हैंजिनमें 22,455 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 2,293 लोगों की मृत्यु हुई है। पिछले 24 घंटों में, 3,604 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 1538 रोगी स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामलों के दोगुने होने की दर में सुधार हुआ है पहले यह 14 दिनों में 10.9 थाजबकि पिछले तीन दिनों में यह सुधर कर 12.2 हो गया है। उन्होंने कहा कि मृत्यु दर 3.2 प्रतिशत है और स्वस्थ्य होने की दर 31.74 प्रतिशत है। राज्यों के समक्ष यह दोहराया गया कि गैर-कोविड आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रावधान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कोई टिप्पणी नहीं