ब्रेकिंग न्यूज

शौच के लिये गयी महिला नदी में डूबी

अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नौरोजपुर में आज शौच को गयी एक महिला कल्याणी नदी में डूब गई।महिला का शव ग्राम मल्लहनपुरवा मजरे द्वारिकापुर के निकट कल्याणी नदी से बरामद किया गया।प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान यादव ने बताया कि ग्राम नौरोजपुर के श्यामलाल की पत्नी रेनू (30)वर्ष सोमवार को प्रातः करीब 6 बजे शौच को गयी थी।जब वह काफी समय तक वापस नही लौटी तो घर वालों ने काफी खोजबीन की।लेकिन कोई सुराग नही लगा।मल्लहन पुरवा के निकट कल्याणी नदी में कुछ ग्रामीण मछली का शिकार कर रहे थे।अचानक एक महिला के शव को नदी में देखा तो इसकी सूचना मवई पुलिस को दी।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान यादव,एसएसआई राम नरेश वर्मा,उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह तथा विनय यादव मौके पर पहुंच कर शव को नदी से निकलवाया।पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिये भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नही था।शौच करते समय उसका पैर नदी में फिसल गया।

कोई टिप्पणी नहीं