ब्रेकिंग न्यूज

शौचालय के गड्ढे की गैस से पांच लोगों की मौत


                                                                             
   सुलतानपुर- जिले में दोस्तपुर क्षेत्र के कटघरा चिरानीपट्टी गांव में शुक्रवार को पुराने शौचालय के गड्ढे की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से राजगीर समेत छह लोग बेहोश हो गए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। वहां पर पांच को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।     https://youtu.be/k-JqTAylLDA                 पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,कटघरा चिरानीपट्टी गांव निवासी राजेश निषाद के यहां करीब एक वर्ष पहले शौचालय के लिए गड्ढा खोदा गया था। शुक्रवार को राजेश राजगीर व पांच मजदूरों को बुलाकर शौचालय की मरम्मत का काम करवा रहे थे।
इस बीच राजगीर शरीफ (52) पुत्र अलीबख्श शौचालय के गढ्ढे में घुस गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो उसे खोजने के लिए एक-एक कर मजदूर राजेश (25) पुत्र रामतीरथ, रविन्द्र (25) पुत्र बचई, अशोक (40) पुत्र जिवलोचन, विनोद (40) पुत्र निर्मल निषाद निवासीगण कटघरा चिरानीपट्टी व पड़ोसी जनपद अम्बेडकरनगर के थाना महरुआ निवासी राम किशन (40) पुत्र बब्बू भी गढ्ढे में घुस गए। जहरीली गैस के कारण सभी लोग बेहोश हो गए। हल्ला-गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां पर शरीफ, राजेश, रविन्द्र, अशोक व राम किशन की मौत हो गई। जबकि विनोद की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची दोस्तपुर थाना की पुलिस ने सभी के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने की कार्रवाई शुरू की।

कोई टिप्पणी नहीं