ब्रेकिंग न्यूज

देश को आगे ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य



सुलतानपुर  /प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
ने कहा कि प्रदेश व देश को आगे ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका है। केन्द्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हमारे युवा आगे बढ़े ताकि दुनिया में हमारे देश व प्रदेश का नाम रोशन हो।   
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य आज यहां श्री विश्वनाथ पी0जी0 कालेज प्रांगण कलान, थाना अखण्डनगर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह जनपद उनके लिये नया नहीं है। इस जनपद से उनका सदैव सम्बन्ध व लगाव रहा है। महाविद्यालय के भव्य स्वागत से वशीभूत होकर उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पुनः विद्यालय में  आने  का अवसर मिला, तो वह अधिक समय तक रूक कर अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं से रूबरू होंगे। उन्होंने स्वागत के लिये विद्यालय प्रबन्धतंत्र एंव छात्र/छात्राओं के प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें युवाओं के विकास हेतु दृढ़संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं, क्योंकि जब हमारे युवाओं का विकास होगा, तो निश्चय ही हमारे देश व प्रदेश का विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके दृष्टिगत सरकार बेहतर कार्य भी कर रही है, ताकि हमारा युवा शिक्षित होकर देश व प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा यह तय किया गया कि प्रत्येक विद्यालय को सम्पर्क मार्ग से जोड़ा जायेगा, ताकि विद्यालय के आवागमन में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों के प्रयास से हमारा देश प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि अब वह, बड़े-बडे़ देश हमारे देश का सम्मान कर रहे हैं, जो कभी हमारे देश को हृेय दृष्टि से देखते थे। उन्होंने कश्मीर से हटाई गयी धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि अब वहां भी हमारे प्रदेश जैसा ही संविधान लागू हो गया है। अन्त में उन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कानून/विधि मंत्री श्री बृजेश पाठक, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाध्यक्ष भाजपा जगजीत सिंह, उप जिलाधिकारी कादीपुर महेन्द्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी लम्भुआ विधेश, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर राम अवतार, तहसीलदार कादीपुर हरिश्चन्द्र, विद्यालय प्रबन्धक भोला सिंह सहित भारी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं