ब्रेकिंग न्यूज

कृषि विविधीकरण अपनाकर लाभ कमाएं किसान- प्रो0 रवि


   
सुलतानपुर- कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान पाठशाला के दूसरा दिन  विकास खण्ड कुड़वार के न्याय पंचायत अगई के  ग्राम  माधोपुर आचार्य  मे  नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौधोगिक विश्व विधालय   कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन सुलतानपुर के अध्यक्ष प्रो.रवि प्रकाश मौर्य ने  कृषि विविधीकरण पर जानकारी दी।उन्होने बताया कि कृषक भूमि का आकार कम होने से कृषको की आय तथा उ़नकी जीवन शैली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।इस परिस्थिति मे  कृषको द्वारा कृषि विविधीकरण एवं कृषि की आधुनिक पध्दति को अपनाने  की आवश्यकता है।।जैविक खेती पर बल देते हुए बताया कि खेतीे के साथ-साथ पशुपालन ,मच्छली पालन बकरीपालन, मुर्गीपालन ,बतक पालन,  भी करे किसान।
फसल अवशेष पुवाल व भूसा  का उपयोग कर मशरुम उत्पादन हेतु करे। मधु मक्खी पालन कर आय दुगोनी की जा सकती है इसे मधु के साथ-साथ मोम,मौनी बिष, रायल जैली मिलता है तथा फसलो की पैदावार बढाने मे मधु मक्खियाँ सहायक होती है।फलो,,सब्जियो, फूलो की खेती भी अपनाए ,ताकि अधिक से अधिक  उत्पादन एवं आय  प्राप्त कर सके। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक  श्री  के.बी.यादव ने कृषि विभाग की योजनाओ  एवं देय सुविधाओ की जानकारी के साथ साथ असली एवं नकली / मिलावटी उर्वरको की पहचान करने की विधि भी बताई। प्रगतिशील कृषक श्री,राधेश्याम पाण्डेय, श्री सत्य देव मिश्रा, श्री राजेश,,एवं श्रीमती राज कुमारी आदि  सहित  60 स़ेअधिक कृषक,कृषक महिलाओ ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं