ब्रेकिंग न्यूज

मूर्ति विसर्जन स्थल का एडीजी, डीआईजी, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण


सुल्तानपुर जनपद में मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन  प्रवीण कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र  सोमेन बर्मा द्वारा जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ शाहगंज चौकी स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया ।

इस दौरान उनके द्वारा कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।जनपद के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के उपरांत उनके द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के साथ शाहगंज चौकी से पंजाबी कॉलोनी तक फ्लैग मार्च किया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया  तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के निर्देश दिए।तत्पश्चात सीताकुंड घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया । इस दौरान विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।अपर पुलिस महानिदेशक  ने निर्देशित किया  कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, साथ ही, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ सफाई ,भीड़ प्रबंधन बेरिकेटिंग आदि का प्रबंध सही से कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण एवं फ्लैग मार्च के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं