ब्रेकिंग न्यूज

डीएम एवं एसपी ने विजयदशमी पर्व की सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी


सुल्तानपुर विजयदशमी पर्व के पावन अवसर पर रामलीला मैदान/गभड़िया पुल के पास जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह,पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष,प्रवीण अग्रवाल तथा केंद्रीय पूजा समिति के सभी पदाधिकारीगणों की उपस्थिति में  रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह एवं जनपदवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें जीवन में सत्य, नैतिकता एवं सदाचार के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। रावण दहन का संदेश है कि समाज एवं जीवन से बुराइयों का त्याग कर सकारात्मक मूल्यों को अपनाया जाए।    कार्यक्रम के दौरान दशहरा पर्व का उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। विजयदशमी का यह पावन अवसर जनपद में आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक संदेश के प्रसार का प्रतीक बना। इस अवसर अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण व विशाल जनसमूह उपस्थित रहा।

कोई टिप्पणी नहीं