धोपाप घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा
सुल्तानपुर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने धोपाप घाट पर चल रहे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम भी मौजूद रहे।
एसपी ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आवागमन की व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जाए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही, विसर्जन के दौरान सुगम आवागमन बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने को कहा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद पुलिस दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में धार्मिक आयोजन संपन्न कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं