UP में प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अधिकारी इधर से उधर
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में 14 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।
नए अधिकारियों को विभिन्न जिलों की कमान सौंपने के साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।तबादला सूची के मुताबिक हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को हटाकर मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं राहुल पाण्डेय को हरदोई का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। एम. अरुन्मोली को एटा, संजय चौहान को कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।इसी क्रम में अनुज मलिक को संतकबीरनगर, आलोक कुमार को पीलीभीत और ज्ञानेन्द्र सिंह को बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शशांक चौधरी को अमेठी, दिव्यांशु पटेल को बागपत और प्रभास कुमार को महोबा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।वहीं उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस तथा अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। फेरबदल के बाद मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर में प्रशासन की कमान नए जिलाधिकारियों के हाथ होगी।प्रशासनिक फेरबदल के तहत अन्य IAS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शासन स्तर पर हुए इस बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर लगातार फेरबदल का दौर चल रहा है। ताजा तबादले के बाद विभिन्न जिलों में प्रशासनिक टीम में बदलाव देखने को मिलेगा।



कोई टिप्पणी नहीं