ब्रेकिंग न्यूज

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में रंगोली, भाषण, चित्रकला, क्विज एवं निबन्ध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन


सुल्तानपुर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन को दी गई।  अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत (विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश)’ थीम पर माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में रंगोली, भाषण, चित्रकला, क्विज एवं निबन्ध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।  काशीराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज,  रामदेव पाण्डेय इंटरमीडिएट कॉलेज,  सुखपाल इंटरमीडिएट कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, बरियार शाह इंटर कॉलेज, राम प्रताप इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, पं0 मोतीलाल नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज सहित जनपद के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं विचारों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।  इसी क्रम में ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाए बिना एक ही स्थान पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। बहुउद्देशीय सेवा शिविरों में स्वास्थ्य मेला, दिव्यांग कल्याण शिविर एवं मतदाता पंजीकरण स्टॉल सहित विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पात्र नागरिकों के मौके पर ही आवेदन पत्र भरवाने, पात्रता का सत्यापन करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शिविर की अवधि में पात्रता के आधार पर योजनाओं की स्वीकृति की कार्यवाही भी की गई।  कार्यक्रमों के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा आमजन को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कोई टिप्पणी नहीं