पुरानी रंजिश में गोली मारने वाले आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा गांव में दरवाजे पर पहुंचकर गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।घायल आरोपियों को पुलिस ने इलाज के जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
बता दे कि शुक्रवार देर रात करीब पौने 12 बजे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हा गांव निवासी विपिन सिंह(40) पुत्र इंद्रसेन सिंह को शिवम सिंह ने अपने साथियों के साथ गोली मारकर लहूलुहान कर दिया था।जिनका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है।पुलिस ने घायल विपिन सिंह के चाचा दान बहादुर सिंह की तहरीर पर शिवम सिंह व उनके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया था।शनिवार देर रात मोतिगरपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी शिवम सिंह व रतन निषाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।साथ ही इनका साथी सत्यम गौतम को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई।मुठभेड़ में दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने अवैध तमंचा, पिस्टल,खोखा,कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद की है।
कोई टिप्पणी नहीं