ब्रेकिंग न्यूज

जनहित ही सर्वोपरि, जनसेवा ही प्रतिबद्धता, गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। सीएम योगी ने एक-एक कर फरियादियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। लोगों ने सीएम के समक्ष इलाज, आर्थिक सहायता, भूमि विवाद, पुलिस-प्रशासन से जुड़ी शिकायतों सहित अन्य जनसमस्याएं रखीं। सीएम योगी ने फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध ढंग से समाधान किया जाए और जरूरतमंद लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को सुशासन, सुरक्षा और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। सीएम ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जिन मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय की आवश्यकता है। उनमें प्रभावी कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को सीएम से सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिला।जिससे फरियादियों में भी भरोसा नजर आया। सीएम योगी लगातार जनता दर्शन के माध्यम से आमजन से सीधे संवाद करते रहे हैं। उनका कहना है कि जनसेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान शासन की जिम्मेदारी है। शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन भी इसी जनसेवा और जनसरोकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा रहा।

कोई टिप्पणी नहीं