ब्रेकिंग न्यूज

कुड़वार विद्युत उपकेंद्र पर इसौली विधायक ने लगाई जन चौपाल


सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र कुड़वार पर जन चौपाल आयोजित कर क्षेत्रवासियों की बिजली संबंधी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय, उपखंड अधिकारी (एसडीओ) एवं अवर अभियंता (जेई) सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।जन चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज, जर्जर तार, ट्रांसफार्मर खराब होने, बिल संबंधी शिकायतों और अन्य विद्युत समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से समाधान करने के निर्देश दिए तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने कहा कि आम जनता को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक विलंब न होने पाए।अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई ने भी उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। जन चौपाल में दर्ज शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया।जन चौपाल के आयोजन से क्षेत्रीय लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं