इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर भर्ती, 21 जून तक होंगे आवेदन
लखनऊ इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक के कुल 543 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कराया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 1 जून से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।जारी अधिसूचना के अनुसार समीक्षा अधिकारी (RO) के 138, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 380 तथा कंप्यूटर सहायक के 25 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती स्नातक अभ्यर्थियों के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।इन पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा अथवा डिग्री, एनआईईएलआईटी/डोएक का ‘O’ लेवल प्रमाणपत्र या CCC प्रमाणपत्र होना भी आवश्यक होगा। अभ्यर्थियों को डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए तथा अंग्रेजी टाइपिंग की न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है।आयु सीमा की बात करें तो समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। वहीं कंप्यूटर सहायक पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिसूचना के अनुसार कंप्यूटर सहायक पद के लिए 1 जुलाई 2026 को 21 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थियों पर ही विचार किया जाएगा।आवेदन शुल्क सामान्य एवं OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1,200 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।भर्ती परीक्षा का आयोजन NTA द्वारा किया जाएगा। परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां बाद में जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

कोई टिप्पणी नहीं