ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: एटीएम धोखाधड़ी व चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार


सुल्तानपुर जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी और एटीएम धोखाधड़ी की घटनाओं में संलिप्त अंतरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 9 एटीएम कार्ड, नकदी तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कड़े निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम ने 23 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 05:35 बजे सौरमऊ बाईपास सर्विस लेन के नीचे सड़क किनारे घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी जिले के विभिन्न थानों—कोतवाली नगर, गोसाईगंज और बंधुआकलां—में दर्ज कई मामलों में वांछित चल रहे थे। ये आरोपी चोरी, एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने और लोगों के खातों से अवैध निकासी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

मो. आकिब पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी खम्मपुर, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़

मोहम्मद सारिफ पुत्र मो. तौफीक, निवासी पांडरीजबर, थाना कन्हई, जनपद प्रतापगढ़

मोहम्मद फरहान पुत्र रहमअली, निवासी खम्मपुर, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें  न्यायालय के समक्ष पेश किया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं