ब्रेकिंग न्यूज

सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर, एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार



सुल्तानपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के जनउपुर गांव की गांव में आपसी विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी जिला अस्पताल पहुंची है। घायल के इलाज तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनउपुर गांव में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी दीपक सोनकर हुआ गिरफ्तार।गिरफ्तार आरोपी को लेकर आलाकत्ल पिस्टल बरामद करने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने बरामदगी के समय पुलिस टीम पर पिस्टल से किया फायर।पुलिस की जवाबी कार्यवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली। घायल आरोपी को लेकर पुलिस पहुंची जिला अस्पताल।जहां युवक का चल रहा है इलाज। ए एस पी अखंड प्रताप सिंह ने दी जानकारी।उन्होंने बताया मृतक मोहित सोनकर के परिजनों की तहरीर पर 05 नामजद व अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है मुकदमा।
 देहात कोतवाली क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार की शाम बच्चों के मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। दो परिवारों के बीच हुए इस विवाद में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जिससे गांव में मातम और तनाव का माहौल है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी होमगार्ड वीरेंद्र सोनकर और रमेश सोनकर के परिवार के बीच बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी।
फायरिंग में वीरेंद्र सोनकर और उनके दो बेटे मोहित तथा मंगल को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल मोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के रमेश सोनकर भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन बताया जाता है कि रास्ते में जगदीशपुर के पास पहुंचते-पहुंचते उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में वीरेंद्र सोनकर के पक्ष से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

हिस्ट्रीशीटर दीपक सोनकर मुठभेड़ में गिरफ्तार
सुल्तानपुर। जनऊपुर गोलीकांड के आरोपी  हिस्ट्रीशीटर दीपक सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को धोपाप क्षेत्र से पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे असलहा बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दीपक के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंभुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं