ब्रेकिंग न्यूज

UP में पंचायत चुनाव तय समय पर ही होंगे


लखनऊ यूपी में पंचायत चुनाव अपने तय समय पर होंगे यह दावा कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया है। बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राज्य निर्वचान आयोग और सरकार तैयारी में जुटी है। उन्होंने बताया कि मतपत्रों की छपाई कर जिला मुख्यालय पहुंचाया जा रहा है।मतदाता सूची भी अंतिम चरण में है।कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष के दावों और चुनाव टलने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।उन्होंने बताया कि 28 फरवरी तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा और राज्य सरकार अपनी तैयारी पूरी कर रही है।कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष के दावों में जनगणना और बोर्ड परीक्षाओं के कारण चुनाव टालने की बातों को खारिज करते हुए कहा कि अभी चुनाव टलने की कोई संभावना नहीं है।राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार दोनों ही समय पर चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।पिछड़ों तथा दलितों के आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार आयोग का गठन किया जा रहा है और संवैधानिक नियमों के तहत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।जहां पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर होंगे। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ हर वर्ग को उसकी उचित हिस्सेदारी दी जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं