ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में फिर पलटा मौसम,IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


लखनऊ यूपी में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। फरवरी महीने में बीते कुछ दिनों से दिन में धूप और तेज सतही हवाएं चल रही हैं।जिसकी वजह से मौसम साफ बना हुआ था।लेकिन अब एक बार फिर प्रदेश में कोहरे का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में घने से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी हैं। कोहरे की वजह से सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान हल्की हवाएं चल सकती हैं ।लेकिन सुबह और शाम के समय तराई क्षेत्रों में कहीं-कही घना से अत्यंत घना कोहरा रहने का अलर्ट दिया गया हैं।दिन के समय हल्की धूप निकलेगी जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। ये सभी जिले ग्रीन ज़ोन में बने हुए हैं।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज 9 फरवरी को प्रदेश के 24 जिलों में घने से अत्यंत घना कोहरा रहने का अनुमान है। इनमें बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, कुशीनगर और गोरखपुर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में विजिबिलिटी जीरो मीटर रह सकती हैं जिससे सड़कों पर आवाजाही में परेशानी हो सकती है। इनके अलावा बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया में भी घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इन जिलों यलों अलर्ट दिया गया है। यहां 100-500 मीटर की दृश्यता का कोहरा रह सकता है। लखनऊ की बात करें तो यहां सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ रहेगा और खिली-खिली धूप निकलेगी। 10-14 फरवरी तक कहीं कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।अगले दो दिन प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं