ब्रेकिंग न्यूज

सीएम योगी ने अपराधियों और उपद्रवियों को नसीहत देते हुए कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी पहुंचे हुए थे।इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए एक स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं जब संकट आता है तो राम याद आते हैं।बाकी राम को भूल जाते हैं। इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं। इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नही बची जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे। रामकाज में बाधक थे जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा।कयामत के दिन के लिए मत जियो। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे।नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है। अगर कानून कोई तोड़ेगा, तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है, कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी ने अपराधियों और उपद्रवियों को नसीहत देते हुए कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।कानून कोई तोड़ेगा तो जहन्नुम ही जाओगे। हम लोगों ने कहा था कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।बन गया न, वहीं पर मंदिर बना है। आज फिर हम कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण होना ही नहीं है।जो कयामत के दिन के आने का सपना देख रहे हैं। ऐसे सड़-खप जाएंगे। वो दिन आना ही नहीं है.इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिनको विकसित भारत की संकल्पना पचती नहीं हैं। कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। यह देश कभी कमज़ोर नहीं था। 2017 के पहले भी उत्तर प्रदेश था. कोई पर्व त्यौहार नहीं मना सकते थे। ना बेटियां, मंदिर, विद्यालय कोई सुरक्षित नहीं थे। राह चलते लूट लिया जाता था। किसी भी गरीब की ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया जाता था। सुरक्षा हर व्यक्ति का अधिकार है जो कानून तोड़ेंगा उसको ऐसी सजा मिलेगी की सात पीढ़ी याद रखेगी।

कोई टिप्पणी नहीं