ब्रेकिंग न्यूज

हाईस्पीड ट्रेन - दिल्ली से 2 घंटे में लखनऊ


लखनऊ 
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में दिल्ली से वाराणसी तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है।जिसके बाद दिल्ली से लखनऊ और वाराणसी जैसे बड़े शहरों की दूरी महज 2 और 3 घंटे की रह जाएगी। इससे उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों की राजधानी से कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इस हाईस्पीड रूट पर ट्रेनें 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। दिल्ली से वाराणसी के बीच बनने वाले हाई स्पीड कॉरिडोर की तैयारी कई सालों से चल रही है। 2 साल पहले इस रूट के लिए सर्वें भी शुरू हुआ था जिसका रोडमैप अब तैयार हो गया है और अब केंद्र सरकार की ओर से इसका ऐलान भी कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के लोग काफी उत्साहित है। इस रूट पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से ट्रेनें चलेगीं।देश में 7 नए हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के हिस्से में 2 कॉरिडोर आ रहे हैं। जो दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच होंगे। ये कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर से होकर गुजरेंगे। ख़बर के मुताबिक़ दिल्ली से वाराणसी के बीत हाईस्पीड कॉरिडोर लखनऊ के रास्ते बनने की उम्मीद है। जो गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली कानपुर को भी जोड़ेगी। इस कॉरिडोर पर 300 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से ट्रेनें चलेंगीं। दिल्ली से लखनऊ तक की दूरी क़रीब 490 किमी है। इस लिहाज दोनों शहरों की बीच महज 2 घंटे का सफर रह जाएगी। दिल्ली से वाराणसी के बीच 790 किमी की दूरी 3 घंटे में तय हो सकेगी। इस हाईस्पीड रूट के ज़रिए दिल्ली से लखनऊ के बीच की दूरी एक तिहाई घट जाएगी और यात्री एक दिन में ही आना जाना कर सकते हैं। हाई स्पीड रूट पर चलने वाली ट्रेनों का किराया हवाई जहाज के किराये के आधार पर होगा। सूत्रों के मुताबिक़ दिल्ली से लखनऊ के बीच करीब 5000  रुपये तक किराया हो सकता है।आगे ज़रूरत के हिसाब से इसमें परिवर्तन भी हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं