25 जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश
लखनऊ यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम बदल गया है। सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा तो वहीं इटावा, औरैया समेत, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुक़सान हुआ। मौसम विभाग ने आज 3 फरवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी है।मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज बारिश होने की संभावनी हैं।इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। ज़्यादातर जिलों में आज घने कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट दिया गया हैं। इस बदलाव की वजह से अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी तेजी कमी आएगी। पश्चिमी यूपी में अचानक 4-6 डिग्री की गिरावट आएगी जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में 2-4 डिग्री तापमान बढ़ सकता है।वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, मीरजापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। इन जिलों मे बहुत अधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।झांसी, महोबा, हमीरपुर व ललितपुर में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और कहीं-कहीं बारिश होने का यलो अलर्ट दिया गया है। फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। इन जिलों में भी घने कोहरा छाया रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं