सुल्तानपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 ,मेगा इवेन्ट हक की बात जिलाधिकारी के साथ
सुल्तानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में जनपद में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0‘‘ के अन्तर्गत गुरुवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘मेगा इवेन्ट हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में लैंगिक हिंसा, असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न व दहेज हिंसा आदि की पीड़ित महिलाओं के संरक्षण व सहायता एवं विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं व बालिकाओं द्वारा जिलाधिकारी कि अनुमति से संवाद किया गया।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने पी0एम0श्री0 केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, पी0एम0श्री0 राजकीय इण्टर कॉलेज एवं स्पोर्ट क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों द्वारा अपनी समस्याओं एवं कैरियर से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये। सलोनी जयसवाल कक्षा-12 की छात्रा द्वारा प्रश्न किया गया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए क्या सरकार द्वारा कोई हेल्पलाइन संचालित हैं ? जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावरलाइन एवं 112 हेल्पलाइन नम्बर 24× 7 काम करता हैं, इन टोल फ्री नम्बरों पर किसी भी समय निःशुल्क कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती हैं। कीर्ति पाण्डेय कक्षा-11 की छात्रा द्वारा प्रश्न किया गया कि जिस प्रकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि कौशल से सम्बन्धित योजनाऐं चल रहीं हैं,उसी प्रकार महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए कोई योजना हैं ? इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण एक सरकारी योजना है जो छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण देती हैं। ताकि वह शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सकती है। यह प्रशिक्षण जूडो, कराटे एवं ताइक्वांडो जैसी मार्शल आर्ट्स का उपयोग किया जाता है। जिसका उद्देश्य छात्राओं का आत्म विश्वास बढ़ाना हैं। चॉदनी चतुर्वेदी कक्षा-12 की छात्रा द्वारा प्रश्न पूछा गया कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के शिक्षा के लिए सरकार द्वारा कोई व्यवस्था की गयी है ? जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में आश्रम पद्वति विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं मंडल में अटल आवासीय विद्यालय संचालित है जिसका लाभ प्रवेश प्ररीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त लिया जा सकता हैं। संजना हॉकी खिलाडी द्वारा प्रश्न किया गया कि मेरे गांव में बालिकाओं को शिक्षा एवं खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए रोका जाता हैं। मैं समाज से संघर्ष करके हॉकी खिलाड़ी बनी हॅूं। समाज को शिक्षा एवं खेल-कूद में बालिकाओं को आगे बढ़ाने हेतु क्या प्रयास किये जा रहें हैं ?जिलाधिकारी ने कहा कि आप अपने ग्रामसभा की रोल मॉडल हैं। महिलाऐं आज के समय में ग्रामप्रधान, सचिव से लेकर उच्च पदों पर आसीन हैं। विभिन्न माध्यमों से समाज में बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वावलम्बन हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा हैं। श्रेया कुमारी कक्षा-11 की छात्रा द्वारा सेल्फ डिफेन्स की टेªनिंग कैसे प्राप्त की जाय इसके संबंध में प्रश्न पूछा गया ? मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग हेतु पुलिस विभाग के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम स्कूलों में किये जा रहें हैं। जिसका लाभ आप ले सकते हैं। जानसी सिंह, वालीबाल नेशनल प्लेयर द्वारा कहा गया कि मैं 07 साल से नेशनल खेल रहीं हॅू। फिर भी सरकारी नौकरी नहीं मिल रहीं हैं। सरकार द्वारा वैकेंसी निकाली जाता हैं। परन्तु विभिन्न कोटा में बटते-बटते लाभ नहीं मिल पाता हैं ? जिलाधिकारी ने बताया कि खेल में हर साल वैकेंसी की संख्या बढ़ायी जा रही हैं परन्तु स्पोर्ट के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही हैं। जिसके कारण कम्पटीशन बढ़ रहा हैं। लेकिन आप अपने खेल पर ध्यान देती रहें आगे आपको सफलता मिलेगी। रिशू मौर्या कक्षा-12 की छात्र द्वारा प्रश्न किया गया कि मैं विज्ञान का छात्र हॅू मैं 12वी पास करने के बाद कम्पटीशन की परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न आते है। और उसकी तैयारी किस प्रकार की जाय ? जिलाधिकारी ने बताया कि पहले सूचनाओं का आभाव रहता था किन्तु वर्तमान समय में ऑनलाइन सारी सुविधा उपलब्ध हैं। आपको खुद से मेहनत करना पडे़गा। टेक्नोलॉजी और समय का सही उपयोग करके मेहनत व लगन से पढ़ाई करें। कुमकुम मौर्या कक्षा-11 की छात्रा द्वारा सवाल किया गया कि दहेज प्रथा निषेध है तो फिर समाज में दहेज क्यों लिया जा रहा है ? इस पर जिलाधिकारी, ने बताया कि समाज के सभी प़क्ष को आगे आना होगा। तथा स्वयं में बदलाव लेने के साथ ही इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी तभी समाज में दहेज प्रथा बन्द होगी। जिसकी शुरूआत घर से होती हैं न दहेज लेंगे और न देगें। बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त कर स्वावलम्बी बनना होगा। जिससे वह अपना निर्णय स्वयं ले सकें। इसी प्रकार से अन्य छात्र/छात्राओं द्वारा भी प्रश्न पूछे गये। जिसका बडी ही सरलता से अधिकारियों द्वारा जबाब दिया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंम्बन से सम्बन्धित हैं। सभी लोग अपने कैरियर पर ध्यान देें एवं सोशल मीड़िया का प्रयोग सकारात्मक रूप से करें। उन्होंने कहा कि सभी बालिकाएं आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनें।उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिला केंद्रित बहुत सारी योजनाएं संचालित है आप सब उसका लाभ अवश्य उठाएं उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।जिला प्रोबेशन अधिकारी, वी0पी0 वर्मा द्वारा महिला कल्याण द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया गया। उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।


कोई टिप्पणी नहीं