ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में अदा की गई ईद-उल अज़हा की नमाज़ ईदगाह में हजारों लोगों ने अमन-शांति की मांगी दुआ


सुल्तानपुर जिले में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल अज़हा का त्यौहार मनाया गया। शनिवार को सुबह ही शहर के घरहां स्थित ईदगाह में शहर काजी मौलाना अब्दुल लतीफ की इमामत में नमाज़ अदा की गई। हजारों हाथ दुआ में मुल्क की अमन और सलामती के लिए यहां उठे। साथ ही सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर त्यौहार की मुबारकबाद पेश किया।

ईदगाह पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, उपजिलाधिकारी सदर बिपिन द्विवेदी, सीओ सिटी प्रशांत सिंह, नगर कोतवाल धीरज कुमार, ईओ लाल चंद आदि मौजूद रहे। समुदाय ने एकजुटता और भाईचारे का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। नमाज के बाद देश में अमन, शांति, और समृद्धि के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं, जिसने इस पर्व के आध्यात्मिक महत्व को और गहरा किया।बता दें कि बकरीद का पर्व पैगंबर इब्राहीम की अल्लाह के प्रति निस्वार्थ भक्ति और बलिदान की भावना को याद करते हुए मनाया जाता है। इस दिन हज़रते इब्राहीम नबी ने ख्वाब देखा था कि वो अपने बेटे इस्माइल नबी को अल्लाह की राह में कुर्बान कर रहे हैं। इस ख्वाब को सच करने के लिए वो बेटे को लेकर मक्का स्थित मेना के मैदान में आए। और जैसे ही बेटे को लिटा कर आंख पर पट्टी बांधकर छुरी चलाना चाहा अल्लाह ने दुम्बा भेजा जो जिबह हुआ। और इस्माइल नबी बच गए। अल्लाह ने कुरान में कहा इब्राहीम तुम ख्वाब को सच कर दिखाया हम इसे ज़िबहे अज़ीम में बदलते हैं।मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा ईद-उल अज़हा के दिन हम ये पैगाम देना चाहते हैं कि ईद-ए कुरबा हमें दस्र देता है कि हमारा जो भी अमल है वो अल्लाह और रसूल की रेजा के लिए हो। कुरबानी के मौके पर ख़ास तौर पर सभी सफाई सुथराई का ख्याल रखे। और एक जिम्मेदारी शहरी होने का सबूत दें। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बकरीद के पर्व की शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूरे जनपद में सेक्टर स्कीम लागू की गई है। सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी भ्रमण शील हैं। विभिन्न ईदगाहो और मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएसी बल भी लगाया गया है। त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं