ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में अधिवक्ता की खेत में हत्या,एक आरोपी हिरासत में


सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मरूई किशुनदासपुर निवासी 42 वर्षीय महेंद्र कुमार मौर्या के रूप में हुई है।घटना बीती रात की है। महेंद्र कुमार अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना रात 11 बजे मिली थी। पुलिस ने देर रात एक हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।कादीपुर बार एसोसिएशन के सचिव अखिलेश उपाध्याय ने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद एसओ अखंडनगर महेंद्र प्रताप को हटाकर दीपक कुशवाहा को थाने का प्रभार सौंपा गया है।मृतक के परिवार में पत्नी शकुंतला मौर्या, दो पुत्र अजय और प्रभात मौर्या तथा दो पुत्रियां रंजना और भावना हैं। उनके एक बड़े भाई सीताराम मौर्या हैं। बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

कोई टिप्पणी नहीं