बच्ची से रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
लखनऊ में ढाई साल की मासूम बच्ची से रेप के आरोपी दीपक वर्मा को शुक्रवार तड़के थाना आलमबाग पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी दीपक वर्मा रेलवे स्टेशन पर पानी बेचने के साथ-साथ जागरण में झांकियां सजाने का काम करता था।दीपक वर्मा ने बुधवार को चंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे से ढाई साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था।जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। गुरुवार देर रात थाना आलमबाग क्षेत्र के मवैया के पास पुलिस ने दीपक को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक दीपक ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। इस मुठभेड़ में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बता दें इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला था।पुलिस ने भी बच्ची के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया था। वारदात के बाद ही पुलिस ने आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। लेकिन 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने दरिन्दे को एनकाउंटर में मार गिराया।
कोई टिप्पणी नहीं