यूपी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज
लखनऊ यूपी में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायतीराज विभाग और ग्राम्य विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार प्रदेश में 500 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही 75 नए विकास खंड भी बनाए जाएंगे। जिससे इतने ही नए ब्लॉक प्रमुख चुने जाएंगे।पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हर जिले के जिलाधिकारी और जिला पंचायतीराज अधिकारियों से 5 जून तक रिपोर्ट मांगी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिन ग्राम पंचायतों की आबादी ज्यादा है। उन्हें अलग कर नई ग्राम पंचायतें बनाई जाएंगी। एक पंचायत में कम से कम 1000 की आबादी होनी चाहिए। इस हिसाब से करीब 500 नई पंचायतें तैयार की जाएंगी।बता दें कि 2021 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में 58,189 ग्राम पंचायतें और 826 विकास खंड थे। लेकिन नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सरकार ने 107 नई नगर पंचायतें बनाई थीं। इस वजह से 494 ग्राम पंचायतों को शहरी सीमा में मिला दिया गया।अब प्रदेश में 57,695 ग्राम पंचायतें बची हैं।वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2022 में 75 नए विकासखंड बनाने की घोषणा की थी।उनका कहना था कि कुछ विकास खंड बहुत बड़े हैं।जिससे वहां विकास कार्यों में दिक्कत आती है। बड़े विकास खंड से कुछ ग्राम पंचायतों को अलग कर नए विकास खंड बनाए जाएंगे। नए विकास खंड बनने से उत्तर प्रदेश में विकास खंड की संख्या 826 से बढ़कर 901 हो जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं