ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित - CM योगी


लखनऊ समाचार एजेंसी ANI पर बातचीत में उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया गया था कि क्या आपके राज्य में मुसलमान सुरक्षित हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा यूपी में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने दोहराया कि सबसे अधिक सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में अगर हिंदू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं।

उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की सुरक्षा पर   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 100 हिंदू परिवारों के बीच रहने वाला एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है। उसे अपने सभी धार्मिक कार्य करने की स्वतंत्रता है। लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच अगर 50 हिंदू परिवार भी रहते हैं तो क्या वे सुरक्षित हो सकते हैं। नहीं रह सकते बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आपके सामने उदाहरण हैं।उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो वे भी सुरक्षित हैं।अगर 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे तो अगर हिंदुओं की दुकानें भी जलती थीं तो मुसलमानों की दुकानें भी जलती थीं। 2017 के बाद दंगे बंद हो गए। अब अगर हिंदू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इतिहास में कोई उदाहरण नहीं बता सकता कि किसी हिंदू राजा ने किसी देश पर कब्जा किया हो।

कोई टिप्पणी नहीं