ब्रेकिंग न्यूज

कल से इन ज‍िलों में गरज-चमक के साथ होगी बार‍िश


खनऊ उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से ठंड का असर जारी है। हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से कई जिलों में ठंड से थोड़ी राहत मिली और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। इसके बावजूद रात का मौसम ठंडा और कोहरे से ढका रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।जो ठंड के प्रभाव को और बढ़ा सकती है।गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को घने कोहरे की चेतावनी के साथ, अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।लेकिन घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।विशेष रूप से शुक्रवार और शनिवार को चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, और बरेली जैसे जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक वज्रपात और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।दोपहर में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं