ब्रेकिंग न्यूज

UP के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

 


लखनऊ 1988 बैच के IAS अफसर मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उन्होंने शाम करीब 4 बजे अपने कार्यालय में पद भार संभाल लिया है। मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद माने जाते हैं। यही वजह है कि पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे। इससे पहले मनोज कुमार सिंह ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई। मुरादाबाद के मंडल आयुक्त भी रहे हैं।  ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,  ग्राम्य विकास, पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई। वह भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं