ब्रेकिंग न्यूज

अमेठी सांसद बोले-हिन्दुस्तान की उन्नति करना है तो पंचायती राज को करना होगा मजबूत


सुलतानपुर  अमेठी से कांग्रेस सांसद केएल शर्मा ने भाजपा का काकस तोड़ना शुरू कर दिया है। दस साल केंद्रीय मंत्री रहते हुए बल्दीराय ब्लॉक पर वो एक बार भी झांकने नहीं पहुंची। लेकिन केएल शर्मा ने शनिवार को यहां ब्लॉक पर पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की मीटिंग ली। जिससे भाजपाइयों में हड़कंप मच गया। यहां बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा हिन्दुस्तान की उन्नति करना है तो पंचायती राज को मजबूत करना होगा। क्योंकि पंचायती राज एक ऐसा विभाग है जिसमें जनता का प्रधान व बीडीसी से सीधा जुड़ाव होता है। उन्होंने कहा हमारा देश गांव में बसता है। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा हम बहुत बड़े-बड़े हाइवे बना दें अगर गांव का विकास नहीं होता है तो विकास के कोई मायने नहीं हैं। गांव अगर विकसित हो जाएंगे तो आम आदमी गांव में रहना पसंद करेगा। शहरों पर जो बोझ रहा है वो इसलिए रहता है कि ग्राम सभाओं में हमारी उन्नति नहीं है। उन्होंने कहा बल्दीराय मैं पहले भी आता रहा हूं लेकिन  आज सांसद पहली बार आया हूं। वही पत्रकारों द्वारा पेपर लीक के मुद्दे पर किए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पेपर लीक यहां के नवजवान की जिंदगी बर्बाद करने की बात है। क्योंकि एक ही पेपर लीक नहीं हो रहा है। केवल नीट की बात नहीं है। और भी पेपर लीक हो रहा है। उन्होने कहा बच्चा तैयारी करता है तब तक पेपर लीक हो जाता है और फिर उसकी उम्र निकल जाती है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं