ब्रेकिंग न्यूज

UP में बदला मौसम,इन जिलों में अलर्ट

 


यूपी में तपती दोपहरी और गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की बौछार हो सकती है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभवना जताई गई है।उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में तेजी से पारा बढ़ा है।जिसकी वजह से लोगों को अप्रैल के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला।पिछले 24 घटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी के साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश की बौछार देखने को मिली।मौसम विभाग के मुताबिक इस वीकेंड मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की उम्मीद है।आज शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है हालांकि इस बीच पूर्वी‌ उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।उत्तर प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जबकि कई जगहों पर ओले भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है।उत्तर प्रदेश में आज  शुक्रवार को मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर में एक या दो स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. जबकि रविवार को बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और झांसी में तेज हवाओं और बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना है उसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं