मुरादाबाद भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर भाजपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
मुरादाबाद के पूर्व सांसद और इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर भाजपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया है। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश का दिल्ली के AIIMS में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसकी पुष्टि मुरादाबाद से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने की।दरअसल मुरादाबाद सीट पर बीते शुक्रवार को वोटिंग हुई थी। मुरादाबाद के साथ ही राज्य में आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस सीट पर कुंवर सर्वेश सिंह के खिलाफ इंडिया गठबंधन से सपा की उम्मीदवार रुचि वीरा थीं।कुंवर सर्वेश सिंह बीते 2014 के चुनाव में मुरादाबाद से जीते थे और वह भाजपा सांसद रह चुके हैं। तब उन्होंने सपा के उम्मीदवार रहे एसटी हसन को करीब 88 हजार वोटों के अंतर से हराया था। एसटी हसन ने अपनी 2014 की हार का बदला ले लिया था। उन्होंने कुंवर सर्वेश सिंह को करीब 98 हजार वोटों के अंतर से हराया था। लेकिन इस बार फिर से बीजेपी ने उन्होंने मुरादाबाद से अपना उम्मीदवार घोषित किया था।केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सांसद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े नेता और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काफी परिश्रम किया। जनता से जुड़े मुद्दों के लिए संघर्ष करने में वह विश्वास करते थे। ईश्वर शोकसंतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के निधन से स्तब्ध हूं। ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारीजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवारीजनों और समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
कोई टिप्पणी नहीं