ब्रेकिंग न्यूज

विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए प्रत्याशी


भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।पार्टी ने  विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया को फिर से मौका दिया है। इसके अलावा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल और राम तीरथ सिंह को टिकट दिया है।विधान परिषद के इस चुनाव में विधान सभा के सदस्य वोट देंगे। पांच मई को कुल 13 सीटें रिक्त होंगी।जिनके लिए चुनाव कराया जा रहा है।13 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें 9 सीटों पर BJP के प्रत्याशी होंगे। एक सीट अपना दल एस को गठबंधन में दी जाएगी। अपना दल (एस ) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल प्रत्याशी होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं