ब्रेकिंग न्यूज

11 जिलों में बारिश का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश  के 11 जिलों में बारिश हो सकती है। 3 दिन बाद पूर्वांचल के 7 शहरों में भी बारिश होगी। हालांकि, इस दौरान गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिलने वाली है। 24 घंटे में प्रयागराज सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड हुआ। दिन का तापमान 34.8°C हुआ है।मार्च के पहले दिन ही तापमान 27 डिग्री को पार कर गया। दिन और रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेंं भी मौसम पलटी मारने को तैयार है।मौसम विभाग ने आज मेरठ समेत आसपास के जिलों मेंं बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।मौसम वैज्ञानिक  ने बताया  वेस्ट यूपी में हल्की से माध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलेगा और कहीं कहीं पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं