ब्रेकिंग न्यूज

राजस्थान की प्रेमिका को आगरा बेच गया प्रेमी


आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।जहां एक 17 वर्षीय लड़की को देह व्यापार  से मुक्त कराया।किशोरी को उसके प्रेमी ने धोखा देते हुए बेच दिया था।NGO की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा इसके बाद किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही 2 महिलाओं और 3 पुरुषों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस दौरान संचालिका मौके से फरार हो गई।फ्रीडम फर्म NGO ने पुलिस से संपर्क किया। बताया कि बसई स्थित अंडे वाली गली में देह व्यापार होता है। पुलिस को सूचना दी गई कि राजस्थान की एक किशोरी 10 दिन पहले यहां लाई गई है। उससे देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को सकुशल बरामद किया। सदर ASP ने बताया कि देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।छुड़ाई गई बच्ची अभी भी दहशत में है।पुलिस की टीम को देखकर उसकी आंखों में आंसू आए गए।उसने पुलिस को अपनी दास्तां बताई। उसने पुलिस को बताया कि आकाश नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी।आकाश ने उसे धोखा दिया। उसे बहाने से आगरा लेकर आया। यहां छोड़कर चला गया।किशोरी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पिता अक्सर बीमार रहते हैं। उनका इलाज चल रहा है। मां ने आकाश से रुपये उधार लिए थे और फिर उसे बहाने से लेकर आया था।

कोई टिप्पणी नहीं