ब्रेकिंग न्यूज

फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार


उत्तर प्रदेश में मौसम में अब बदलाव होने वाला है। लखनऊ मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों बाद के लिए मौसम बदलने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश में पछुआ हवा चलने की वजह से रात का तापमान गिर गया है। गुरुवार शुक्रवार की रात 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से राहत है।उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश से राहत मिलने के बाद सर्द हवाएं चल रही हैं।हालांकि शुक्रवार को सर्द हवा की रफ्तार में कमी आ गई। जिससे धूप खिलने का असर दिखाई दिए और ठंड कम मेहसूस की गई. इस दौरान लोग घरों के बाहर मौसम का आनंद लेते नजर आए।इस दौरान गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में न्यूनतम 6.4, अधिकतम 21.8 डिग्री सेल्सियस, आगरा में न्यूनतम 7.5, अधिकतम 25.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया आगामी 12 जनवरी तक मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। वहीं शनिवार और रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप और ठंडी हवा परेशान कर सकती है।15 फरवरी से फिर आसमान साफ हो जाएगा और चटक धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं