ब्रेकिंग न्यूज

11 फरवरी को यूपी कैबिनेट मंत्रियों संग अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी


11 फरवरी को राज्य सरकार अयोध्या में होगी। भाजपा व अन्य दलों के सभी विधायक एवं विधान परिषद सदस्य व आयोगों के पदाधिकारीगण रामनगरी आएंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी आरंभ कर दी है।बीती 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का अयोध्या आगमन निरंतर जारी है। 
                                        

उत्तर प्रदेश कैबिनेट व विधायकों का अयोध्या दौरा पहले एक फरवरी को प्रस्तावित था जो अब 11 फरवरी को होगा। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों संग रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।ऐतिहासिक समारोह के पहले भव्य-दिव्य-नव्य अयोध्या के सपने को साकार करने के लिए योगी सरकार ने पिछले साढ़े छह वर्ष में न सिर्फ रात-दिन एक किया लगभग 80 माह में 49 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं से पूरी अयोध्या को बदल दिया। परियोजनाओं को साकार रूप में लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक 65 बार अयोध्या जा चुके हैं। 11 फरवरी को जिन सदस्यों को अयोध्या जाना है उनको अयोध्या को जाने के लिए बसें विधान भवन के गेट संख्या-1 व 3 के सुबह  8:15 बजे मिलेगी रहेंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अयोध्या धाम के दर्शन कराने वाली इन बसों की बाहरी व आंतरिक सफाई बेहतर रहनी चाहिए पर्दे लगे होने चाहिए।  बसों में सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र अवश्य रहे।  साथ ही फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहे।  साथ ही बसों में रामधुन भी अवश्य बजे इसके लिए भी विशेष निर्देश दिए हैं।  इसके साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर का व्यवहार कुशल हों इसके साथ ही वर्दी में नेम प्लेट जरूर लगा होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं