ब्रेकिंग न्यूज

UP में प्रशासनिक फेरबदल,कई जिलों के बदले DM

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात कई जिलों के जिलाधिकारी को बदल दिया। सूत्रों के अनुसार, बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया है। अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है।गाजियाबाद के जिलाधिकारी आरके सिंह को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर नगर के जिलाधिकारी विशाख जी को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। यहां बता दें की गाजियाबाद और रामपुर के जिलाधिकारी को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। निशा आनंद सचिव भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जिलाधिकारी अमेठी बनाया गया है।हालांकि नियुक्ति विभाग की ओर से इन तबादलों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं