ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में 11 ज़िलों के पुलिस अधीक्षक बदले


यूपी में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली है।IAS अधिकारियों के बाद अब 11 जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत 18 IPS  अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गुरुवार शाम को प्रशासन की ओर से इसकी सूची जारी कर दी गई है।इनमें मुज़फ़्फ़रनगर, चित्रकूट, बहराइच, लखनऊ, सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफ़र कर दिया गया है। ट्रांसफर आदेश के मुताबिक़ 2000 बेच के IPS प्रशांत कुमार को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन का पुलिस महानिरीक्षक पद पर ट्रांसफ़र किया गया है पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी जोगेंद्र कुमार को कानपुर क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

अखिलेश कुमार चौरसिया को DIG भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ज़िम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक रहे कलानिधि नैथानी को झाँसी का DIG, एस आनंद को DIG STF और ओम प्रकाश सिंह को बदायूं पुलिस अधीक्षक से  वाराणसी का DIG पद पर ट्रांसफ़र कर दिया गया है। 
देवरंजन वर्मा का लखनऊ से ट्रांसफ़र कर पुलिस अधीक्षक बलिया, अभिषेक सिंह को पुलिस अधीक्षक मुज़फ़्फ़रनगर और संजीव सुमन को मुज़फ़्फ़रनगर से SSP अलीगढ़ की ज़िम्मेदारी दी गई है। बहराइच की SP प्रशांत वर्मा अब पुलिस अधीक्षक लखनऊ रेलवे की ज़िम्मेदारी सँभालेंगी, उनकी जगह वृंदा शुक्ला को पुलिस अधीक्षक बहराइच का काम देखेंगी। अपर्णा रजत कौशिक को पुलिस अधीक्षक कासगंज, अभिषेक कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक रायबरेली, प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर,पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित अब पुलिस अधीक्षक फ़िरोज़ाबाद की ज़िम्मेदारी देखेंगे। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की पोस्टिंग पुलिस अधीक्षक बदायूं की गई है। IPS अरुण कुमार सिंह अब तक लखनऊ में क़ानून एवं व्यवस्था के पुलिस अधीक्षक की ज़िम्मेदारी देख रहे थे उन्हं अब पुलिस अधीक्षक चित्रकूट और IPS घनश्याम को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है वो अभी तक लीगल एंड पॉलिसी पुलिस अधीक्षक लखनऊ में तैनात थे। सभी अधिकारियों को तय समय में नए पदभार सँभालने के निर्देश दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं