ब्रेकिंग न्यूज

लाडली बहना की तर्ज पर यूपी में शुरू हो सकती है योजना,महिलाओं को हर महीने मिलेंगे पैसे


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना का प्रयोग सफल रहने के बाद अब BJP सरकार लोकसभा चुनाव में महिला वोट बैंक को साधने पर पूरा जोर लगाएगी। महिलाओं के लिए कोई बड़ी योजना लाई जा सकती है या मौजूदा योजनाओं के लाभ में वृद्धि की जा सकती है। मध्य प्रदेश
 में भाजपा की प्रचंड जीत में शिवराज सिंह सरकार की लाडली बहना योजना का बड़ा योगदान माना जा रहा है। योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि मार्च 2023 से लागू हुई इस योजना के कारण ही महिलाओं ने भाजपा को एकतरफा मतदान किया। इस योजना की सफलता के बाद BJP सरकार राजस्थान में भी लाडो प्रोत्साहन योजना को लागू करेगी। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक पार्टी अब महिला वोट बैंक को साधने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। पदाधिकारी के मुताबिक महिला सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेश की महिलाएं योगी सरकार के साथ हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा सरकार देने जा रही है।उधर सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में सरकार महिलाओं के लिए भी ऐसी ही कोई योजना ला सकती है। महिलाओं के लिए संचालित मौजूदा योजनाओं के लाभ में वृद्धि भी की जा सकती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में महिला वोट को साधने के लिए इसकी घोषणा हो सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं