ब्रेकिंग न्यूज

दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि बिदक गई दुल्हन,शादी से किया इंकार


इन दिनों शादी और लग्न की सीजन चल रहा है जहां रोजाना कई जोड़े शादी के बंधन में बंध रहे हैं।इस बीच हाथरस से एक ऐसा मामला आया है। जहां दुल्हन ने फेरों के बीच शादी से इनकार कर दिया।बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ दुल्हन फेरे ले रही थी वह शराबी है।फेरों के समय भी उसने शराब पी रखी है इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया।दुल्हन के शादी से मना करने से काफी बवाल हो गया।काफी देर तक जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो दोनों पक्ष बिना शादी के वहां से वापस चले गए। सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला नवल निवासी एक युवक जितेंद्र (28) की शादी भावना पुत्री छोटेलाल निवासी पचोखरा फिरोजाबाद के साथ तय हुई थी। 23 नवंबर को दोनों की शादी थी। दूल्हा पक्ष बारात लेकर आया था।शादी समारोह सादाबाद के मुरसान रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हो रहा था। सब कुछ सही चल रहा था। बारातियों का स्वागत किया गया।इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ।जयमाला के बाद शादी की रस्में होनी थी। दूल्हा और दुल्हन को फेरे लेने के लिए मंडप में लाया गया। दूल्हा और दुल्हन साथ में फेरे ले रहे थे। दोनों के तीन फेरे हो चुके थे कि इसी बीच दुल्हन को यह पता चला कि दूल्हा शराबी है और उसने इस समय भी ड्रिंक कर रखा है।इसके बाद क्या था दुल्हन ने और फेरे लेने से इनकार कर दिया और शादी से मना कर दिया। इस पर वहां सभी अचरज में पड़ गए। सभी दुल्हन को मनाने में जुट गए लेकिन दुल्हन नहीं मानी।दुल्हन भावना का कहना था कि उसे यह पता चला है कि उसका होने वाला पति शराबी है और उसके पिता से 15 लाख रुपए की दहेज की मांग की जा रही है। इसलिए वह शादी नहीं कर रही है।उसने बताया कि मेरी शादी 2 महीने पहले तय हुई थी। पहले से हमे मालूम नहीं था कि होने वाला पति शराबी है।मालूम होता तो पहले ही मना कर देती।भावना ने कहा कि किसी ने हमें बताया शादी के समय भी उसने शराब पी रखी है।इधर दूल्हे का कहना था कि वह बिल्कुल शराब नहीं पीता।उसके बारे में गलत बात बताई गई है। उसने दहेज के लिए कोई मांग नहीं की है। इससे पहले कुछ नहीं बताया गया। दूल्हे की मानें तो जब वो बारात लेकर आये तब भी कुछ नहीं बताया गया। जयमाला भी हो गया इसके बाद फेरे हो रहे थे।तभी दुल्हन ने शादी से मना कर दिया जबकि तीन फेरे हो भी चुके थे।युवक ने आरोप लगाया कि जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली थी उसकी पहले भी शादी हो चुकी थी और उसके बच्चा भी है। वह तलाकशुदा है।लेकिन यह बात इस युवती के घर वालों ने उसे छिपाई थी। इसके बाद दोनों पक्ष थाने भी आ गए। काफी देर तक जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो दोनों पक्ष बिना शादी के वहां से वापस चले गए।इस मामले में कोतवाली निरीक्षक सादाबाद ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया है और दोनों पक्ष बिना शादी के ही वापस लौट गए। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं