ब्रेकिंग न्यूज

रामनगरी में लौटी त्रेता युग की रौनक

 


प्रभु राम की नगरी अयोध्या आज एक बार फिर दीपोत्सव के जरिए विश्व के मानचित्र पर स्थापित होगी। पूरी अयोध्या को त्रेता कालीन रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।इतना ही नहीं लाइटों पर ही राम मंदिर का आकार श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर रहा है
                                                   

  
दीपोत्सव से आगामी 5 वर्षों तक प्रभु राम की नगरी अयोध्या में लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इस बार दीपोत्सव में लेजर तो आकर्षण का केंद्र होगा। क्योंकि विश्व की सबसे बड़ी लेजर शो स्क्रीन धर्मनगरी अयोध्या में लगी है जहां भगवान राम की कथा दिखाई जाएगी।लंका विजय प्राप्त कर जब प्रभु राम अयोध्या पहुंचे थे तो अयोध्या वासियों ने जिस तरह से फूल माला से उनका स्वागत किया था ठीक वैसा ही नजर इन दोनों अयोध्या में देखने को मिल रहा है पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है ।

हनुमान जयंती के मौके पर रामनगरी शनिवार को फिर से इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। राम की पैड़ी के 51 घाटों पर दीपमालिकाएं सज गई हैं। 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं।शुक्रवार की देर शाम तक दीयों की गणना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड की टीम करने में जुटी रही। शनिवार सुबह से दीपों में तेल व बाती डालने की प्रक्रिया शुरू होगी।

शाम को सभी घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। अवध विश्वविद्यालय के युवा फिर इतिहास रचेंगे। इसको लेकर वालंटियर्स में गजब का उत्साह दिख रहा है।दीये में तेल भरने के लिए एक-एक लीटर सरसों की बोतल दी जाएगी। हर एक दीये में 30 एमएल तेल डाला जाएगा।

दीये का ऊपरी हिस्सा कुछ खाली रखा जाएगा ताकि तेल घाट पर न गिरे। एक लीटर तेल की बोतल खाली होने के बाद पुनः उसी गत्ते में वापस सुरक्षित रखी जाएगी। दीये में तेल डालने के बाद बाती के आगे वाले भाग पर कपूर का पाउडर लगाएंगे, जिससे वालंटियर्स को दीये प्रज्ज्वलित करने में आसानी होगी।दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो़ संत शरण मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव अद्भुत होगा। 51 घाटों पर दीयों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन व विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही है।

शनिवार

को दीपोत्सव के दिन प्रातः 10 बजे से पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक व गणना वालंटियर्स की देखरेख में 24.60 लाख दीये में तेल डालने, बाती लगाने व देर शाम शासन की ओर से नियत समय पर दीये प्रज्जवलित किए जाएंगे।दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी। इसके अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी आएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ कई कैबिनेट मंत्रियों के भी आने की संभावना है। 

कोई टिप्पणी नहीं