ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में गभड़िया ओवरब्रिज पर हुआ रावण के पुतले का दहन,DM व SP सहित मेला समिति के सदस्य रहे मौजूद


सुलतानपुर जिले में मंगलवार को दशहरा पर्व के साथ जिले का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव अपने रंगत मे देखने को मिला। गभड़िया ओवरब्रिज पर परंपरागत तरीके से रावण के पुतले का दहन कर मंचन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना,पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, ओमप्रकाश पाण्डेय (बजरंगी,)सहित कई लोग मौजूद रहे।

रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई विजय की लोगों को सीख दी गई।वहीं ग्रामीण अंचल में भी कई स्थानों पर बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रति के तौर पर रावण पुतला दहन किया गया।रावण के पुतले का दहन देखने के लिए लोगों का हुजूम दिखा।वहीं शहर भर में माता रानी के दरबार सज गए हैं आकर्षक लाइटिंग लोगों का मन मोह रहे हैं।

जिले के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव अपनी छटा बिखेर रहा है।गांव व शहर से लोग दुर्गा देखने के लिए जिले में पहुंचते हैं।शहर भर में करीब 350 देवी मां के पंडाल बनाए गए हैं।शहर में बनाए गए पंडाल में समितियां के लोग आकर्षक लाइटिंग किए हुए हैं जो शाम को सबका मन मोह रहे हैं।पूर्णिमा तक शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम रहेगी,जगह-जगह भंडारे का आयोजन आज से शुरू हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं