ब्रेकिंग न्यूज

तीन दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना


यूपी  में  बुधवार को बिहार से सटे हुए जिलों में हल्की बारिश होगी। जबकि पूर्वी यूपी में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।बाकी सभी जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।ठंडी हवाएं चलेंगी।तापमान अगले 3 दिनों तक स्थिर रहेगा।लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने  बताया कि झारखंड में जो मौसमी दबाव बना हुआ है उसका प्रभाव ही यूपी पर नजर आ रहा है। जिस वजह से कई जिलों में हल्की बारिश लगातार हो रही है।उन्होंने बताया कि बुधवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश रहेगी।लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि  न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है।मेरठ में मंगलवार रात को 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जबकि अलीगढ़ में 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। वहीं मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। बरेली में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इन जिलों में लगातार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है, जबकि बाकी जिलों में 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच में ही न्यूनतम तापमान बना हुआ है।लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।इन जिलों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस लेकर 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं