ब्रेकिंग न्यूज

विधानसभा गेट पर पहुंचा सेना का हेलीकॉप्टर


लखनऊ में विधानसभा पर मंगलवार दोपहर सेना का हेलीकाप्टर दिखा।

नो फ्लाइंग जोन में आए हेलीकाप्टर को देखने के लिए भीड़ लग गई। सड़क पर गाड़ियां थम गईं। इसी बीच विधानसभा की छत पर कुछ सेना के अफसर भी दिखाई दिए।

ये हेलीकॉप्टर करीब 15 मिनट तक विधानसभा के करीब रहा। फिर बीजेपी कार्यालय की तरफ से उड़ान भरता हुआ निकल गया।दरअसल बुधवार को NSG और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही स्पेशल फोर्स विधानसभा और मुख्यमंत्री ऑफिस यानी लोक भवन पर अभ्यास करेगी। ये उसी रिहर्सल का हिस्सा है।
                                        

जिसके लिए NSG के उच्च अधिकारियों ने आज प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात भी की है।उत्तर प्रदेश पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए इस तरह की कवायद की जा रही है। लखनऊ में यह मॉक ड्रिल बुधवार शाम 4 बजे से 8 बजे तक चलेगी। जिसके चलते लखनऊ पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं