ब्रेकिंग न्यूज

PHC में आपत्तिजनक हालत में मिले डॉक्टर और महिला


देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में शनिवार देर रात सरकारी डॉक्टर आपत्तिजनक हालत में मिले। इसका वीडियो बनाकर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई। देर रात तक तहरीर न मिलने पर महिला और डॉक्टर को पुलिस ने छोड़ दिया जबकि डॉक्टर से उलझने के आरोप में एक युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।जिला मुख्यालय से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पर रात में डॉक्टर की अनैतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी होने पर स्थानीय लोग रंगेहाथ पकड़ने के लिए ताक में थे। इसी बीच शनिवार देर रात कुछ लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरी पहुंचे। वहां मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला तो लोग इधर-उधर खोजबीन करने लगे।एक कमरे में टीवी चलने की आवाज आ रही थी। लोग फाटक पर आवाज देने लगे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच खिड़की से कुछ लोगों ने झांककर देखा तो डॉक्टर और एक महिला दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। शोरगुल करने पर डॉक्टर बाहर निकले और अंदर महिला मौजूद थी।इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और मारपीट भी हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस डॉक्टर और महिला समेत अन्य लोगों को थाने ले गई। देर रात तक समझौता करने के बाद महिला को छोड़ दिया गया। जबकि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला के एक कमरे में होने की बात पर कुछ लोग फोन किए थे। मौके पर जाकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर देर रात थाने लाया गया था। उन्हें छोड़ दिया गया। डॉक्टर से उलझने के आरोप में एक युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं