ब्रेकिंग न्यूज

प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या


गाजियाबाद में  युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह लोनी इलाके में वेल्डिंग का काम करता था। शुरुआत में हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक चोरी के इरादे से घर में घुसा था। मगर पुलिस छानबीन में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई।परवेज गुरुवार रात प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। जहां लड़की के परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के पिता भतीजे और किराएदार ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।DCP (ट्रांस हिंडन)  ने बताया 29 जून की रात सूचना मिली कि खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना विहार में एक युवक को चोरी के शक में पीटा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परवेज (23) के रूप में हुई। वह लोनी थाना क्षेत्र में मुस्तफाबाद का रहने वाला था।DCP ने बताया पुलिस ने जब सारे तथ्यों की छानबीन की तो पता चला कि वंदना विहार निवासी संजय की बेटी से परवेज पूर्व परिचित था। परवेज के परिजनों ने इस मामले में संजय और उनके परिजनों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने संजय सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।पुलिस जांच में पता चला है कि परवेज संजय के घर पर उसकी बेटी से मिलने के लिए पहुंचा था। वहां पर लड़की के पिता संजय ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान लोहे की रॉड से परवेज की पिटाई की गई जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने में पिता संजय, उसका भतीजा अमन और किराएदार रंजीत शामिल रहे। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं