ब्रेकिंग न्यूज

होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था,होटल मालिक समेत 5 गिरफ्तार


लखनऊ अलीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार की रात को छापा मारा। यहां  होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। टीम ने होटल मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत एफ आई आर दर्ज किया है।देह व्यापार की सूचना पर CO नायब तहसीलदार  और क्षेत्रीय पुलिस ने हाईवे पर महरावल पुल के पास स्थित होटल राज रेजीडेंसी पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 5 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, नकद रुपए और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में पता चला की लंबे समय से यहां देह व्यापार का काम चल रहा था।CO सुमन कनौजिया ने बताया पुलिस की छापेमारी में होटल मालिक सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ चार लोगों को पकड़ा गया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। दो महिलाएं मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और लंबे समय से सेक्स रैकेट में काम कर रही थीं।वहीं एक महिला ने खुद को शाहजहांपुर का रहने वाला बताया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर जॉनी उर्फ गोलू मौके से भागने में सफल रहा। वह सासनीगेट का रहने वाला है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं