ब्रेकिंग न्यूज

स्टडी में बड़ा दावा-क्या मोबाइल टावर के जरिए इंसानों की जानकारी कलेक्ट कर सकते है एलियंस


 एलियंस  कैसे होते है कैसे दिखते है यह कोई नहीं जानता।एलियंस को लेकर आज तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले है। लेकिन उनके लेकर कई कयास लगाए गए हैं।इन्हें लेकर कई दावे किए गए मगर सच्चाई कोई नहीं जानता।अब एलियंस को लेकर वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाली जानकारी शेयर की है। एक स्टडी में दावा किया गया है कि एलियंस इसानों के बारे में पूरी जानकारी कलेक्ट कर सकते है। इसके लिए वो मोबाइल टावर का इस्तेमाल कर सकते है। माना जा रहा है कि मोबाइल टावर से होने वाले सिग्नल इमिशन की मदद से एलियंस इंसानों को लेकर कई जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।दरअसल साइंटिस्ट काफी पहले से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या स्पेस में ऐसी कोई शक्ति है जिसके पास हमसे भी ज्यादा एडवांस सिविलाइजेशन है।क्या वो कई एलियन सिविलाइजेशन है। हालांकि वैज्ञानिकों को इसे लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अगर कोई हमले ज्यादा एडवांस होता तो वह हमारी तकनीक के जरिए हमारे ही बारे में जानकारी हासिल कर सकता है।लाइफ साइंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक धरती के किसी भी मोबाइल टावर से निकलने वाले सिग्नल के जरिए  हमारे बारे में जानकारी हासिल कर सकते है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन टावर से जो एनर्जी निकली है इसका इस्तेमाल रेडियो और टीवी ट्रांसमिशन में किया जाता है।मॉरीशस यूनिवर्सिटी के डॉ.नलिनी का कहना है कि स्पेस में एडवांस सिविलाइजेशन होने की पूरी संभावना है।जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप और ज्यूपिटर आइसी मून्स एक्सप्लोरर  जैसे एडवांस डिवाइस से कई नए संकेत भी मिले हैं।वैज्ञानिकों का मानना है कि गैलेक्सी में एडवांस लाइफ की खोज एलियंस कर रहे है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे-जैसे हमारा कम्यूनिकेशल सिस्टम मजबूत होता जाएगा एलियंस को भी हमारी पहचान करने में और ज्यादा मदद मिलती जाएगी। एलियंस एडवांस मोबाइल टावर का भी इस्तेमाल कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं